🍲विश्व खाद्य दिवस🍲
हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। विश्व खाद्य दिवस का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति तक सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की पहुंच को सुनिश्चित करना है। 16 अक्टूबर, 2022 को विश्व खाद्य दिवस *Leave No One Behind यानी किसी को पीछे ना छोड़े* के थीम के साथ मनाया जा रहा है। श्री कुलवंत राय सर्वहितकारी विद्या मंदिर सेक्टर 43 बी चंडीगढ़ में विश्व खाद्य दिवस पर अंग्रेजी विभाग प्रमुख श्रीमती दीपिका शर्मा जी के द्वारा विद्यार्थियों को इस बात की शपथ दिलाई गई थी वह लोगों को भोजन तथा अन्य खाद्य पदार्थों को नष्ट ना करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों के द्वारा विश्व खाद्य दिवस पर पोस्टर बनाकर तथा पौष्टिक युक्त भोजन के द्वारा खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने तथा जरूरत के अनुसार ही उपयोग करने का संदेश दिया गया।
Facebook Link : Click Here