*सर्वहितकारी विद्या मन्दिर डेरा बस्सी में लगाई गई ट्रेफिक नियम संबंधी कार्यशाला*
आज विद्या मंदिर में बच्चों को यातायात नियमों संबंधी जागरूक किया गया। ASI जनक राज , इंचार्ज ट्रैफिक एजुकेशन सैल, मोहाली ने बच्चों को दिन प्रतिदिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों संबंधी सचेत किया और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का सदैव पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने एनएसएस वोलेंटियर्ज ट्रेनिंग देते हुए समझाया कि वे जहां भी कैंप लगाएं वहां भी लोगों को इन नियमों संबंधी समझाएं। प्रधानाचार्य श्री पवन कुमार जी ने भी बच्चों को बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के वाहन ना चलाने के लिए कहा। अंत में प्रधानाचार्य ने जनक राज जी को श्री फल दे कर सम्मानित किया।
Facebook Link : Click Here